शुक्रवार, 05 जून 2026 Newsopediabharat.com
समाचार
नाइजीरिया में चुनावी धोखाधड़ी का अनोखा मामला, 16 साल का लड़का बनना चाहता था सांसद    *****    West Bengal Election 2026: RG कर केस की पीड़िता की मां चुनावी मैदान में उतरेंगी? Bharatiya Janata Party से टिकट की अटकलें तेज    *****    “पाकिस्तान को इस्लाम की बुनियादी बातें भी नहीं पता”—Asaduddin Owaisi का तीखा हमला    *****    Gold Silver Price Today: ₹1.80 लाख सस्ती हुई चांदी, ₹35,000 टूटा सोना—खरीदारी का शानदार मौका!    *****    300 करोड़ के पार पहुंची Dhurandhar 2, बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान—Ranveer Singh की फिल्म ने KGF: Chapter 2 को छोड़ा पीछे    *****    क्या संकेत दे रहा Benjamin Netanyahu का बयान—क्या अब युद्ध से पीछे हटना चाहते हैं Israel और United States?    *****    बंगाल चुनाव से पहले तबादलों पर सियासी खेल, ममता के बचाव में उतरे Omar Abdullah    *****    बंगाल चुनाव से पहले तबादलों पर सियासी घमासान, Mamata Banerjee का “अघोषित राष्ट्रपति शासन” वाला बयान सवालों के घेरे में    *****    प्रेमानंद महाराज और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बीच आधे घंटे का आध्यात्मिक संवाद    *****    नागपुर में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले—भारत ही खत्म करा सकता है जंग, स्वार्थ से जन्म लेता है युद्ध    *****    आकाश में गरजेगी वायुसेना, पोखरण में दिखेगी मारक ताकत; राफेल-तेजस से दुश्मन को कड़ा संदेश    *****    AI के गलत इस्तेमाल पर सख्त हुए गौतम गंभीर, ₹2.5 करोड़ का मुकदमा दायर    *****    विराट-रोहित नहीं, इस दिग्गज के बिना अधूरा लगेगा IPL, इरफान पठान का बड़ा बयान    *****    Hindi Business HindiLic Lif Insurance Corporation Of India 5 Best Plan For Retirement अपने रिटायरमेंट को दीजिए LIC का आशीर्वाद, 5 बेस्ट पॉलिसी, जिनमें गारंटीड रिटर्न के साथ मिलेगा 100 साल तक का कवरेज    *****   

'मैं दुर्जन के लिए दुर्जन हूं', सूर्या हत्याकांड पर सीएम योगी का सख्त संदेश

Newsopedia Bharat | www.newsopediabharat.com | | Jun 01, 2026 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो समझो कि गलती कर रहा है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या पर कड़ी नाराजगी जताई है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी जैसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं।

पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों, पूर्व सैनिकों और पट्टेदारों को भूमि स्वामित्व अधिकार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "आपने गाजियाबाद की घटना देखी होगी। यह कैसी दोस्ती है? दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी करना स्वीकार्य नहीं होगा। अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है, तो वह बड़ी गलती कर रहा है।"

'सज्जन के लिए सज्जन, दुर्जन के लिए दुर्जन'

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कानून-व्यवस्था पर सरकार की नीति दोहराते हुए कहा, "हम सज्जनों के लिए सज्जन हैं और दुर्जनों के लिए दुर्जन।" उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को दिया जाता है, लेकिन समाज के प्रत्येक वर्ग की भी जिम्मेदारी है कि वह कानून और सामाजिक सौहार्द का सम्मान करे।

क्या है सूर्या मर्डर केस?

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय सूर्या चौहान पर 28 मई, बकरीद के दिन कथित तौर पर असद और उसके साथियों ने चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल सूर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी असद ने सूर्या को कुर्बानी दिखाने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। परिवार का दावा है कि घायल होने के बाद सूर्या करीब 200 मीटर तक जान बचाने के लिए भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर दोबारा हमला किया।

मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई?

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। मामले की जांच जारी है और पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ट्रेंडिंग न्यूज़