शुक्रवार, 05 जून 2026 Newsopediabharat.com
समाचार
नाइजीरिया में चुनावी धोखाधड़ी का अनोखा मामला, 16 साल का लड़का बनना चाहता था सांसद    *****    West Bengal Election 2026: RG कर केस की पीड़िता की मां चुनावी मैदान में उतरेंगी? Bharatiya Janata Party से टिकट की अटकलें तेज    *****    “पाकिस्तान को इस्लाम की बुनियादी बातें भी नहीं पता”—Asaduddin Owaisi का तीखा हमला    *****    Gold Silver Price Today: ₹1.80 लाख सस्ती हुई चांदी, ₹35,000 टूटा सोना—खरीदारी का शानदार मौका!    *****    300 करोड़ के पार पहुंची Dhurandhar 2, बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान—Ranveer Singh की फिल्म ने KGF: Chapter 2 को छोड़ा पीछे    *****    क्या संकेत दे रहा Benjamin Netanyahu का बयान—क्या अब युद्ध से पीछे हटना चाहते हैं Israel और United States?    *****    बंगाल चुनाव से पहले तबादलों पर सियासी खेल, ममता के बचाव में उतरे Omar Abdullah    *****    बंगाल चुनाव से पहले तबादलों पर सियासी घमासान, Mamata Banerjee का “अघोषित राष्ट्रपति शासन” वाला बयान सवालों के घेरे में    *****    प्रेमानंद महाराज और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बीच आधे घंटे का आध्यात्मिक संवाद    *****    नागपुर में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले—भारत ही खत्म करा सकता है जंग, स्वार्थ से जन्म लेता है युद्ध    *****    आकाश में गरजेगी वायुसेना, पोखरण में दिखेगी मारक ताकत; राफेल-तेजस से दुश्मन को कड़ा संदेश    *****    AI के गलत इस्तेमाल पर सख्त हुए गौतम गंभीर, ₹2.5 करोड़ का मुकदमा दायर    *****    विराट-रोहित नहीं, इस दिग्गज के बिना अधूरा लगेगा IPL, इरफान पठान का बड़ा बयान    *****    Hindi Business HindiLic Lif Insurance Corporation Of India 5 Best Plan For Retirement अपने रिटायरमेंट को दीजिए LIC का आशीर्वाद, 5 बेस्ट पॉलिसी, जिनमें गारंटीड रिटर्न के साथ मिलेगा 100 साल तक का कवरेज    *****   

चुनाव 2026: ईसीआईएनईटी से जानें उम्मीदवारों की योग्यता और आपराधिक रिकॉर्ड

Newsopedia Bharat | www.newsopediabharat.com | | Apr 04, 2026 IST

दागी उम्मीदवारों की जानकारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनाव और अन्य राज्यों में उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है।

1,955 उम्मीदवार मैदान में

असम, केरल और पुडुचेरी के चुनावों के साथ-साथ कई राज्यों में उपचुनावों के लिए कुल 1,955 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा।

नामांकन प्रक्रिया जारी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल (पहला चरण) के लिए 9 अप्रैल तथा पश्चिम बंगाल (दूसरा चरण) के लिए 13 अप्रैल तय की गई है।

ईसीआईएनईटी से मिलेंगी पूरी जानकारी

मतदाता ECINET प्लेटफॉर्म के “अपने उम्मीदवारों को जानें (KYC)” मॉड्यूल के जरिए उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि, संपत्ति, देनदारियां, शैक्षणिक योग्यता और उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शपथ पत्र भी कर सकते हैं डाउनलोड

ईसीआईएनईटी के “चुनाव संचालन” टैब के अंतर्गत KYC मॉड्यूल में उम्मीदवारों द्वारा दाखिल पूरा शपथ पत्र (फॉर्म-26) भी डाउनलोड किया जा सकता है।

एकीकृत चुनावी सेवा मंच

ईसीआईएनईटी दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी सेवा मंच है, जो चुनाव आयोग के 40 से अधिक ऐप और पोर्टल को एकीकृत करता है। यह मतदाताओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराता है।

मतदाताओं के लिए कई सुविधाएं

इस प्लेटफॉर्म के जरिए मतदाता पंजीकरण, वोटर लिस्ट में नाम खोज, आवेदन की स्थिति ट्रैक करना, अधिकारियों से संपर्क, बीएलओ के साथ कॉल बुक करना और ई-ईपीआईसी डाउनलोड जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

शिकायत और निगरानी की सुविधा

ईसीआईएनईटी शिकायत निवारण और चुनावी पारदर्शिता के लिए भी अहम है। इसमें उल्लंघन की रिपोर्टिंग के लिए ‘सी-विजिल’ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए ‘सक्षम’ जैसे टूल भी उपलब्ध हैं। (इनपुट: पीआईबी)

ट्रेंडिंग न्यूज़