नई दिल्ली: Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह छाई हुई है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड पीछे छूटते नजर आ रहे हैं।
ओपनिंग वीकेंड में ही इस फिल्म ने KGF: Chapter 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। जहां केजीएफ 2 ने पहले वीकेंड में करीब 264 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं ‘धुरंधर 2’ इससे आगे निकलकर नई बॉक्स ऑफिस किंग बन गई है।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही जबरदस्त शुरुआत करते हुए पेड प्रीव्यू के साथ करीब 240 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। अब ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल करता है।
भारत में पहले दिन फिल्म ने लगभग 96.78 से 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। प्रीव्यू को मिलाकर यह आंकड़ा 139 से 145 करोड़ रुपये के बीच पहुंच गया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 172 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। खास बात यह है कि फिल्म ने 21 हजार से ज्यादा शोज में 50 लाख से अधिक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा।
फिल्म का हिंदी वर्जन सबसे ज्यादा कमाई कर रहा है, लेकिन दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिलहाल फिल्म का डब वर्जन रिलीज नहीं हुआ है, और माना जा रहा है कि जैसे ही यह अन्य भाषाओं में आएगी, इसकी कमाई में और बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शानदार एडवांस बुकिंग, Ranveer Singh की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस इसकी सफलता की सबसे बड़ी वजह हैं। पहले पार्ट के मुकाबले फिल्म ने करीब 138% ज्यादा ओपनिंग दर्ज की है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
फिल्म के निर्देशक Aditya Dhar ने दर्शकों के प्यार पर खुशी जताते हुए कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में फिल्म और बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।
ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। ऐसे में साफ है कि Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक राज करने के मूड में है।