सोमवार, 23 मार्च 2026
द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, मंत्र जाप और जीवन दर्शन पर हुई चर्चा
द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से शिष्टाचार भेंट की। वह श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचीं, जहां उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम भी किए गए थे और उनके परिवार के सदस्य भी साथ मौजूद रहे।
राष्ट्रपति और संत प्रेमानंद महाराज के बीच करीब आधे घंटे तक एकांत में संवाद हुआ। इस दौरान अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संत प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को मंत्रों के जाप का महत्व समझाया और जीवन के गहरे दर्शन पर अपने विचार साझा किए।
राष्ट्रपति मुर्मू ने भी संत के उपदेशों और प्रवचनों को ध्यानपूर्वक सुना और समाजहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। यह मुलाकात पूरी तरह आध्यात्मिक और सार्थक संवाद के रूप में देखी जा रही है।
इस अवसर पर आश्रम की ओर से राष्ट्रपति को चुनरी, माला और प्रसाद भेंट किया गया। उनकी सादगी और संत के प्रति श्रद्धा इस दौरान साफ तौर पर नजर आई।
गौरतलब है कि वृंदावन स्थित इस आश्रम में देश-विदेश की कई नामी हस्तियां पहले भी आ चुकी हैं। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, बादशाह, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, आशुतोष राणा और हेमा मालिनी सहित कई हस्तियां यहां आकर संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद ले चुकी हैं।
इसके अलावा मीका सिंह, जुबिन नौटियाल, पलाश मुच्छल, रवि किशन, राजपाल यादव, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भी यहां दर्शन कर चुके हैं।
Facebook WhatsApp LinkedIn Twitter© 2026 newsopediabharat.com | All rights reserved by Incrementer Technology Solutions Pvt Ltd