शुक्रवार, 05 जून 2026
दस राज्यों की 24 राज्य सभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. वहीं महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में एक-एक राज्य सभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई है.
चुनाव आयोग ने 27 राज्यसभा सीटों और 17 विधान परिषद की सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. आज से ही नामांकन 11 बजे से शुरू हो गए हैं और नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून को 3 बजे रतक खी गई है. नामांकन की स्क्रूटनी 9 जून को होगी. नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 11 जून होगी. सभी जगह चुनाव 18 जून को शाम 4 बजे तक होंगे और उसी दिन मतगणना भी होगी.
दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. वहीं महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में एक-एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई है. इस तरह से 27 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. वहीं बिहार के 9 विधान परिषद सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे और 1 सीट विधान परिषद सीट पर उपचुनाव होगा. साथ ही कर्नाटक की 7 विधान परिषद सीटों पर भी द्विवार्षिक चुनाव कराने के लिए ये अधिसूचना जारी की गई है.
© 2026 newsopediabharat.com | All rights reserved by Incrementer Technology Solutions Pvt Ltd