शनिवार, 06 जून 2026 Newsopediabharat.com
समाचार
नाइजीरिया में चुनावी धोखाधड़ी का अनोखा मामला, 16 साल का लड़का बनना चाहता था सांसद    *****    West Bengal Election 2026: RG कर केस की पीड़िता की मां चुनावी मैदान में उतरेंगी? Bharatiya Janata Party से टिकट की अटकलें तेज    *****    “पाकिस्तान को इस्लाम की बुनियादी बातें भी नहीं पता”—Asaduddin Owaisi का तीखा हमला    *****    Gold Silver Price Today: ₹1.80 लाख सस्ती हुई चांदी, ₹35,000 टूटा सोना—खरीदारी का शानदार मौका!    *****    300 करोड़ के पार पहुंची Dhurandhar 2, बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान—Ranveer Singh की फिल्म ने KGF: Chapter 2 को छोड़ा पीछे    *****    क्या संकेत दे रहा Benjamin Netanyahu का बयान—क्या अब युद्ध से पीछे हटना चाहते हैं Israel और United States?    *****    बंगाल चुनाव से पहले तबादलों पर सियासी खेल, ममता के बचाव में उतरे Omar Abdullah    *****    बंगाल चुनाव से पहले तबादलों पर सियासी घमासान, Mamata Banerjee का “अघोषित राष्ट्रपति शासन” वाला बयान सवालों के घेरे में    *****    प्रेमानंद महाराज और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बीच आधे घंटे का आध्यात्मिक संवाद    *****    नागपुर में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले—भारत ही खत्म करा सकता है जंग, स्वार्थ से जन्म लेता है युद्ध    *****    आकाश में गरजेगी वायुसेना, पोखरण में दिखेगी मारक ताकत; राफेल-तेजस से दुश्मन को कड़ा संदेश    *****    AI के गलत इस्तेमाल पर सख्त हुए गौतम गंभीर, ₹2.5 करोड़ का मुकदमा दायर    *****    विराट-रोहित नहीं, इस दिग्गज के बिना अधूरा लगेगा IPL, इरफान पठान का बड़ा बयान    *****    Hindi Business HindiLic Lif Insurance Corporation Of India 5 Best Plan For Retirement अपने रिटायरमेंट को दीजिए LIC का आशीर्वाद, 5 बेस्ट पॉलिसी, जिनमें गारंटीड रिटर्न के साथ मिलेगा 100 साल तक का कवरेज    *****   

मैदान पर छलक पड़े वैभव सूर्यवंशी के आंसू, RR के नए मालिक ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला

Newsopedia Bharat | www.newsopediabharat.com | | May 30, 2026 IST

वैभव सूर्यवंशी के आंसुओं ने किया भावुक, RR के नए मालिक ने मैदान पर पहुंचकर बढ़ाया मनोबल

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video:  गुजरात टाइटंस के हाथों राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद वैभव सूर्यवंशी का दिल टूट पूरी तरह से गया था, 7 विकेट से मिली हार के बाद वैभव अपने आंसू छूपा नहीं पा रहे थे. हार से वैभव काफी निराश हो गए थे, 15 साल के खिलाड़ी के इमोशनल को देखकर राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल से रहा नहीं गया. लक्ष्मी निवास मित्तल मैदान पर आए और 15 साल के खिलाड़ी से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया. लक्ष्मी  मित्तल वैभव को दिलासा देते हुए नजर आए और उन्हें गले से लगा लिया.  RR के मालिक का यह जेस्चर फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

पैर छूकर लिया आशीर्वाद

वहीं, जब  लक्ष्मी निवास मित्तल, वैभव के पास पहुंचे तो 15 साल के खिलाड़ी ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया, राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने वैभव से काफी देर तक बात की और उन्हें समझाते हुए नजर आए. बता दें कि इस सीजन वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल किया और 16 मैच में 776 रन बनाने में सफल रहे हैं. भले ही राजस्थान रॉयल्स को मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन 15 साल के वैभव ने इस पूरे सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां  बटोरी..वैभव ने इस सीजन अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर किया

मुश्किल पिच पर जमकर खेले वैभव सूर्यवंशी

वैभव ने दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को मुश्किल पिच और मजबूत गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. वैभव ने राजस्थान रॉयल्स की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला और 47 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली. मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाजों ने वैभव को बाउंसर और शॉर्ट गेंदों से टेस्ट करने का प्रयास किया, लेकिन 15 वर्षीय बल्लेबाज ने क्रीज पर हर चुनौती का डटकर सामना किया.


ट्रेंडिंग न्यूज़